loader
biography_img
  • August, 31, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

विवेक रंजन अग्निहोत्री

विवेक रंजन अग्निहोत्री भारत के एक फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक तथा 2019 से वे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पैनल के सदस्य हैं। उन्हें २०१९ में सर्वश्रेष्ठ पटकथा हेतु राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। हिंदी फ़िल्म उद्योग में निर्देशक के रूप में उन्होंने चॉकलेट नामक फ़िल्म से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्में बनाई। इन फिल्मों में द ताशकंद फाइल्स एवं कश्मीरी हिन्दू नरसंहार और बहिर्गमन पर आधारित द कश्मीर फ़ाइल्स जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने सामाजिक और राजनैतिक तौर पर संवेदनशील विषयों को छुआ है तथा प्रशंशा एवं आलोचनाओं का भी पात्र रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री का परिवार उत्तर प्रदेश के तिलहर का निवासी है। उनका बच्चपन भी तिलहर मे गुजरा। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एवं भारतीय जनसंचार संस्थान में स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त किया जिसके बाद वे हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल से प्रशासन और प्रबंधन में विशेष अध्ययन का प्रमाण पत्र प्राप्त किया

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को 2020  -2021 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान अग्निहोत्री मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकार में सांस्कृतिक मंत्री उषा ठाकुर द्वारा दिया गया है सम्मान सम्मरोह का आयोजन मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ। खंडवा स्वर्गीय गायक किशोर कुमार की जन्म भूमि हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक रंजन अग्निहोत्री को सम्मान मिलने पर बधाई दी शिवराज चौहान ने कहा की में उन्हें बधाई देता हूँ की उन्होंने द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म समाज को दी है। पुरस्कार विवेक रंजन अग्निहोत्री से पहले ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, बीआर चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, श्याम बेनेगल, शुत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, यश चोपड़ा, देव आनंद, दिलीप कुमार जैसे दिग्गजों से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Get update sign up now !