loader
biography_img
  • August, 09, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना  हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।

जीवन

विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में ०६ अक्टूबर १९४६ को पेशावर ,ब्रितानी भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उनका परिवार अगले साल १९४७ में हुए भारत-पाक विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम क्रमशः कमला और किशनचंद खन्ना था। १९६० के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था।

इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है,जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म अभिनेता है। २७ अप्रैल २०१७ को लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने के कारण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।

कैरियर

फिल्मी सफर

उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत १९६८ में आयी फ़िल्म "मन का मीत" से की,जिसमें उन्होंने एक खलनायक(गद्दार) का अभिनय किया था। कई फ़िल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक के किरदार निभाने के बाद १९७१ में उनकी पहली एकल हीरो वाली फ़िल्म हम तुम और वो आयी। कुछ वर्ष के फ़िल्मी संन्यास, जिसके दौरान वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे। बाद में उन्होंने अपनी दूसरी फ़िल्मी पारी भी सफलतापूर्वक खेली(किरदार निभाया) और २०१७ तक फ़िल्मों में सक्रिय रहे।

राजनैतिक कैरियर

वर्ष १९९७ और १९९९ में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए थे। जबकि २००२ में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। इसके बाद सिर्फ ६ माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था।

प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2007रिस्क  
2007चूड़ियाँ  
2005पहचानवकील दीपक खन्ना 
2002लीला  
2002क्रांति  
2001दीवानापनरणवीर चौधरी 
1997हिमालय पुत्रए सी पी सूरज खन्ना 
1997ढालइंस्पेक्टर वरुण सक्सेना 
1997दस  
1996मुकदमाकप्तान अजीत सिंह 
1995हलचलए सी पी सिद्धान्त 
1995जनम कुंडली  
1994ईना मीना डीकाडीका 
1994प्यार का रोग  
1994इक्का राजा रानी  
1993क्षत्रिय  
1993इंसानियत के देवताबलबीर 
1992निश्चयरवि यादव 
1992परंपराठाकुर पृथ्वी सिंह 
1992हमशक्ल  
1992पुलिस और मुज़रिमडी विशाल खन्ना 
1992वक्त का बादशाह  
1991खून का कर्ज़करन 
1991धर्म संकटबिरजू 
1991फरिश्ते  
1990मुकद्दर का बादशाह  
1990लेकिन  
1990ज़ुर्म  
1990पत्थर के इंसानअर्जुन 
1990सीआईडीइंस्पेक्टर वीर 
1990महासंग्राम  
1989चाँदनीललित खन्ना 
1989बटवाराविक्रम सिंह 
1989सूर्यासूरज सिंह 
1989उस्ताद  
1989महादेवअर्जुन सिंह 
1988आखिरी अदालतइंस्पेक्टर अमर कौशल 
1988रिहाईअमरजी 
1988फ़ैसलाबिरजू 
1988दयावान  
1987इंसाफ  
1985सत्यमेव जयतेइंस्पेक्टर अर्जुन सिंह 
1983दौलत के दुश्मनविनोद 
1982इंसान  
1982राजपूतभानू 
1982ताकत  
1982राज महल  
1982दौलत  
1981खुदा कसमसुमेर सिंह 
1981एक और एक ग्यारह  
1981जय यात्राराजू वर्मा 
1981कुदरत  
1980गरम खून  
1980बॉम्बे 405 मील  
1980कुर्बानीअमर 
1980ज़ालिम  
1980द बर्निंग ट्रेनविनोद वर्मा 
1979सरकारी मेहमानआनन्द 
1979लहू के दो रंग  
1979दो शिकारीसतीश 
1979मीराराणा भोजराज सेसोडिया 
1979युवराज  
1978खून की पुकार  
1978खून का बदला खून  
1978मैं तुलसी तेरे आँगन कीअजय चौहान 
1978आखिरी डाकू  
1978डाकू और जवान  
1978मुकद्दर का सिकन्दरविशाल आनन्द 
1977हत्याराविजय सिंह 
1977आप की खातिरसागर 
1977इंकार  
1977अमर अकबर एन्थोनीअमर 
1977खून पसीना  
1977परवरिशकिशन 
1977जलियाँ वाला बाग़  
1977आधा दिन आधी रात  
1977महा बदमाश  
1977चोर सिपाही  
1976शकविनोद जोशी 
1976शंकर शंभु  
1976हेरा फेरी  
1976नेहले पे देहला  
1976लगाम  
1975ज़मीर  
1975सेवक  
1975प्रेम कहानी  
1975कैदवकील जय सक्सेना 
1974हाथ की सफाईशंकर कुमार 
1974इम्तहानप्रमोद शर्मा 
1974पत्थर और पायल  
1974चौकीदारगोपाल 
1974फ़रेबी  
1974कुँवारा बाप  
1973अचानकमेजर रंजीत खन्ना 
1973कच्चे धागे  
1973पाँच दुश्मन  
1973प्यार का रिश्ता  
1973अनोखी अदागोपाल 
1973धमकी  
1973गद्दार  
1972दो यार  
1972सब का साथी  
1972परिचय  
1972एक खिलाड़ी बावन पत्ते  
1972एक हसीना दो दीवाने  
1972एक बेचारा  
1972परछाइयाँ  
1971दोस्त और दुश्मन  
1971एलानराम सिंह 
1971मेरे अपनेश्याम 
1971मेमसाबअर्जुन 
1971हंगामा  
1971मेरा गाँव मेरा देशजब्बार सिंह 
1971रेशमा और शेराविजय सिंह 
1971रखवालाश्याम 
1971प्रीतमअनिल ठाकुर 
1971जाने अनजानेपुलिस इंस्पेक्टर हेमंत 
1971हम तुम और वोविजय 
1970पूरब और पश्चिम  
1970सच्चा झूठाइंस्पेक्टर प्रधान 
1970आन मिलो सजनाअनिल चौधरी 
1970मस्तानाइंस्पेक्टर प्रसाद 
1969नतीजा  
1968मन का मीत  

बतौर निर्माता

वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1997हिमालय पुत्र 

नामांकन और पुरस्कार

1999 में उनको फ़िल्मों में उनके 30 वर्ष से भी ज्यादा समय के योगदान के लिए फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। 2018 में उन्हें मरणोपरांत भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Get update sign up now !