loader
biography_img
  • August, 14, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

माधुरी दीक्षित नेने

माधुरी दीक्षित भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 1984 की फिल्म अबोध में उन्होंने एक युवा दुल्हन की भूमिका के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अगले चार वर्षों में माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आवारा बाप (1985), स्वाति (1986), उत्तर दक्षिण (1987) और दयावान (1988) शामिल थीं। हालांकि उनमें से कोई भी उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला पाई। उनकी सफलता की शुरुआत 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर तेज़ाब के साथ हुई, जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन-नाटकीय फ़िल्में राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), और किशन कन्हैया (1990) में मुख्य भूमिका निभाई। 1990 की रूमानी नाटकीय फ़िल्म दिल में एक अमीर बिगड़ैल लड़की की भूमिका के लिये उन्होंने पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया। अगले वर्ष उन्होंने साजन में अभिनय किया जो 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। 1992 में बेटा में अपनी चालाक सास के खिलाफ विद्रोह करने वाली महिला का किरदार निभाने के लिये उन्होंने अपना दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता।

जीवन

माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है। 80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी। 15 मई 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें नृत्य मे रूचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष तक कथक का प्रशिक्षण लिया। सन 2008 मे उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान " पद्मश्री " से सम्मनित किया गया।

कैरियर

माधुरी दीक्षित हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत सन १९८४ में " अबोध " नामक चलचित्र से की। किन्तु इन्हे पह्चान १९८८ मे आई फिल्म " तेजाब " से मिली। इसके बाद इन्होंने पीछे मुड कर नही देखा। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों के कारवां ने इनको भारतीय सिनेमा की सर्वोच्च अभिनेत्री बनाया : राम लखन (१९८९), परिन्दा (१९८९), त्रिदेव (१९८९), किशन - कन्हैया (१९९०) तथा प्रहार (१९९१)। वर्ष १९९० मे इनकी फिल्म "दिल" आई जिसमें इन्होंने एक अमीर तथा बिगडैल लड़की का किरदार निभाया जो एक साधारण परिवार के लडके से इश्क करती है तथा उससे शादी के लिये अपनों से बगावत करती है। उनके इस किरदार के लिये उन्हे फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

फ़िल्में

शीर्षकवर्षकिरदारनिर्देशकटिप्पणी
अबोध1984गौरीहिरेन नाग 
आवारा बाप1985बरखासोहनलाल कँवर 
स्वाति1986आनंदीक्रांति कुमार 
मानव हत्या1986रमा दीक्षितसुदर्शन रतन 
हिफ़ाज़त1987जानकीप्रयाग राज 
उत्तर दक्षिण1987चंदाप्रभात खन्ना 
मोहरे1988मायारघुवीर कुल 
खतरों के खिलाड़ी1988कविताटी. रामा राव 
दयावान1988नीताफ़िरोज़ ख़ान 
तेज़ाब1988मोहिनीएन चन्द्रानामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
वर्दी1989जयाउमेश मेहरा 
राम लखन1989राधा शास्त्रीसुभाष घई 
प्रेम प्रतिज्ञा1989लक्ष्मी रावबापूनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
इलाका1989विद्याअज़ीज़ सेजवाल 
मुज़रिम1989सोनियाउमेश मेहरा 
त्रिदेव1989दिव्या माथुरराजीव राय 
कानून अपना अपना1989भारतीबी. गोपाल 
परिन्दा1989पारोविधु विनोद चोपड़ा 
पाप का अंत1989निशाविजय रेड्डी 
महासंग्राम1990झुमरीमुकुल आनन्द 
किशन कन्हैया1990अंजूराकेश रोशन 
इज़्ज़तदार1990मोहिनीके. बापय्या 
दिल1990मधु मेहराइन्द्र कुमारफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
दीवाना मुझ सा नहीं1990अनितावाई. नागेश्वर राव 
जीवन एक संघर्ष1990मधु सेनराहुल रवैल 
सैलाब1990डा। सुषमा मल्होत्रादीपक बलराज विज 
जमाई राजा1990रेखाए. कोडंदारामी रेड्डी 
थानेदार1990चंदाराज सिप्पी 
प्यार का देवता1991देवीके. बापय्या 
100 दिन1991देवीपार्थो घोष 
प्रतिकार1991मधुटी. रामा राव 
साजन1991पूजालॉरेंस डिसूज़ानामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
प्रहार1991शर्लीनाना पाटेकर 
बेटा1992सरस्वतीइन्द्र कुमारफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
ज़िन्दगी एक जुआ1992जूहीप्रकाश मेहरा 
प्रेम दीवाने1992शिवांगी मेहरासचिन 
खेल1992सीमाराकेश रोशन 
संगीत1992संगीता, निर्मलाकसीनथुनी विश्वनाथ 
धारावी1993ड्रीमगर्लसुधीर मिश्रा 
साहिबाँ1993साहिबाँरमेश तलवार 
खलनायक1993गंगोतरी देवीसुभाष घईनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
फूल1993गुड्डीसिंगितम श्रीनिवास राव 
दिल तेरा आशिक1993सावित्री देवी, सोनिया खन्नालॉरेंस डिसूज़ा 
आँसू बने अंगारे1993उषा, मधुमेहुल कुमार 
अंजाम1994शिवानी चोपड़ाराहुल रवैलनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
हम आपके हैं कौन1994निशा चौधरीसूरज बड़जात्याफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
राजा1995मधु ग्रेवालइन्द्र कुमारनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
याराना1995ललिता/शिखाडेविड धवननामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
पापी देवता1995रेशमाहर्मेश मल्होत्रा 
प्रेम ग्रंथ1996कजरीराजीव कपूर 
राजकुमार1996राजकुमारी विशाखापंकज पाराशर 
कोयला1997गौरीराकेश रोशन 
महानता1997जैनी पिंटोअफजल खान 
मृत्युदंड1997फूलयाप्रकाश झा 
मोहब्बत1997श्वेता शर्मारीमा राकेश नाथ 
दिल तो पागल है1997पूजायश चोपड़ाफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
बड़े मियाँ छोटे मियाँ1998स्वयंमेवडेविड धवनविशेष उपस्थिति
वजूद1998अपूर्वा चौधरीएन चन्द्रा 
आरज़ू1999पूजालॉरेंस डिसूज़ा 
पुकार2000अंजलिराजकुमार संतोषीनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
गज गामिनी2000गज गामिनी, संगीता,
शंकुंतला, मोनिका, मोना लिसा
एम एफ़ हुसैन 
ये रास्ते हैं प्यार के2001नेहादीपक शिवदसानी 
लज्जा2001जानकीराजकुमार संतोषीनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
हम तुम्हारे हैं सनम2002राधाके. एस. अधियामन 
देवदास2002चन्द्रमुखीसंजय लीला भंसालीफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
आजा नचले2007दियाअनिल मेहतानामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
बॉम्बे टॉकीज़2013स्वयंमेवकई[b]"अपना बॉम्बे टॉकीज़" गाने में विशेष उपस्थिति
ये जवानी है दीवानी2013मोहिनीअयान मुखर्जीगीत "घाघरा" में विशेष उपस्थिति
डेढ़ इश्किया2014बेगम पाराअभिषेक चौबेनामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
गुलाब गैंग2014रज्जोसौमिक सेन 

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

  • 2003 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - देवदास
  • 1998 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - दिल तो पागल है
  • 1995 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - हम आपके हैं कौन
  • 1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - बेटा
  • 1991 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - दिल

Get update sign up now !