loader
biography_img
  • November, 16, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर हैं। उन्हें वर्ष 1990 में फ़िल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्म फ़ेयर पुस्कार मिला। वे अस्सी के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफ़ी चर्चा में रहीं; और 1989 में उन्होंने विवियन से बिना विवाह किये बेटी मसाबा को जन्म दिया।

व्यक्तिगत जीवन

नीना गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने सनावर लौरेंस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता का नाम आर एन गुप्ता था। वेस्ट इण्डीज के प्रसिद्द क्रिकेट खिलाडी विवियन रिचर्ड्स से उनकी एक बेटी मसाबा गुप्ता हैं जो आज एक प्रसिद्द फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। नीना ने सन 2008 मे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली

प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2018बधाई हो  
2018मुल्क  
2005नज़र  
2004मेरी बीवी का जवाब नहींसावित्री 
1997उफ़ ! ये मोहब्बतबिल्लो 
1995दुश्मनी  
1994वो छोकरी  
1994जज़बात  
1993सूरज का सातवाँ घोड़ा  
1993इन कस्टडी अंग्रेजी फ़िल्म
1993अंत  
1993खलनायकचम्पा दीदी 
1992कल की आवाज़  
1992अंगार  
1992बलवान  
1992ज़ुल्म की अदालत  
1992य़लगार  
1991आधि मिमांसा  
1990दृष्टिरेवती 
1990स्वर्गनैना 
1989डैडीविमला 
1989बटवारा  
1988रिहाईसुखी 
1988भारत एक खोज  
1985त्रिकाल  
1984उत्सव  
1984लैलासलमा 
1983जाने भी दो यारोंप्रिया 
1983मंडीवसंती 
1982साथ साथनीना 
1982ये नज़दीकियाँनीना 
1981आदत से मजबूर  

नामांकन और पुरस्कार

नीना को सन 1990 में फ़िल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला।

Get update sign up now !