नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। यह कई बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्य कर चुके है। जैसे ब्लैक फ्राइडे (२००४), न्यू यॉर्क (२००९), पीपली लाइव (२००९), कहानी (२०१०), मांझी: द माउंटेन मैन (२०१५), सेक्रेड गेम्स (२०१८), मंटो (२०१८), ठाकरे (२०१९) आदि। नवाजूदीन सिदद्की ने फ़िल्मों के अलावा वेब सिरीज जैसे सेक्रेड गेम्स से बेहद नाम कमाया है।
इन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, सरफरोश से की थी। इसके बाद ये राम गोपाल वर्मा की फिल्म शूल (1999), जंगल (2000) और राजकुमार हिरानी की मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) में भी नजर आए थे। मुंबई में आने के बाद इन्होंने टीवी धारावाहिकों में काम तलाशने की कोशिश की, पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। इन्होंने एक छोटी फिल्म, द बायपास (2003) में इरफान खान के साथ काम किया था। 2002 से लेकर 2005 तक इनके पास ज़्यादातर समय कोई काम नहीं था। इन्हें रहने के लिए चार अन्य लोगों के साथ फ्लैट साझा करना पड़ता था। साल 2004 इनके लिए काफी दिक्कतों वाला था। किराये के पैसे न दे पाने के कारण इन्हें अपने एनएसडी सीनियर से रहने की अनुमति मांगनी पड़ी, और उन्होंने इस शर्त पर गोरेगांव के अपार्टमेंट में रहने की इजाजद दी कि वो उनके लिए भी खाना बनाएँ।
2009 में इन्हें देव-डी के इमोश्नल अत्याचार गाने में एक छोटे से रंगीला नाम के किरदार के रूप में काम मिला। इसी साल ये न्यू यॉर्क (2009) में भी दिखाई दिये। लेकिन इन्हें एक अभिनेता के रूप में पहचान अनुषा रिजवी की पीपली लाइव (2010) से मिली थी, जिसमें इन्हें एक पत्रकार की भूमिका मिली थी। 2012 में ये प्रशांत भार्गव के पतंग: द काइट (2012) में दिखाई दिये। इस फिल्म को बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव और ट्रिबेका फिल्म उत्सव में दिखाया गया था। इसमें सिद्दीकी के कार्य को फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट ने काफी सराहा था। इसके बाद ये फिल्म संयुक्त राष्ट्र और कनाडा में भी दिखाई गई और न्यू यॉर्क टाइम्स के समीक्षा से भी लोगों का इन पर काफी ध्यान आकर्षित हुआ। सन् 2012 में ही अनुराग कश्यप की फ़िल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के दूसरे भाग में इन्हें प्रमुख भूमिका में लिया गया और इस फिल्म ने इन्हें एक उत्तम अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया।
सिद्दीकी अपने छोटे भाई शमास नवाब सिद्दीकी के साथ मुंबई में रहते हैं जो एक निर्देशक हैं। नवाज़ुद्दीन की शादी आलिया उर्फ अंजना किशोर पांडे से हुई है और उनकी एक बेटी शोरा और एक बेटा है, जो अभिनेता के 41 वें जन्मदिन पर पैदा हुए थे।
सिद्दीकी के संस्मरण एन ऑर्डिनरी लाइफ को उनके मिस लवली सह-कलाकार निहारिका सिंह के साथ विवादों को बढ़ाते हुए, उनके प्रेम प्रसंगों का विवरण, उनके प्रेम प्रसंगों के संक्षिप्त विवरण के साथ 25 अक्टूबर 2017 को प्रकाशित किया गया था; निहारिका सिंह की ओर से दिल्ली के एक वकील और परिणामी पश्चाताप के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के पास दायर शिकायत के कारण, कुछ दिनों बाद वापस ले लिया गया।
वर्ष | फ़िल्म | भूमिका | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1999 | सरफ़रोश | आतंकवादी / मुखबिर | |
शूल (1999 फ़िल्म) | वेटर | ||
2000 | जंगल | खबरी (संवाददाता) | |
दिल पे मत ले यार!! | नवाज़ | ||
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर | द्वितीय महाड सत्याग्रह का एक नेता और मनुस्मृति दहन की पृष्ठभूमि में | ||
2003 | द बाइपास | पहला डाकू | |
मुद्दा - द इश्यू | केमियो | ||
मुन्ना भाई एम बी बी एस | जेबकतरा | ||
2006 | फैमिली | नवाज़ | |
2007 | आजा नचले | ||
एक चालीस की लास्ट लोकल | पोनप्पा का भाई | ||
मनोरमा सिक्स फीट अंडर | स्थानीय गुंडा | ||
ब्लैक फ्राइडे | असगर मुकादम | ||
2008 | ब्लैक एंड ह्वाइट | ताहिर तय्यबुद्दीन | |
2009 | फिराक़ | हनीफ | |
न्यूयॉर्क | ज़िलगई | ||
देव-डी | विवाह में गायक | इमोशनल गाने में अतिथि भंमिका" | |
2010 | पीपली लाइव | राकेश कपूर | |
2011 | देख इंडियन सर्कस | जेठू | राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार – विशेष उल्लेख (फीचर फिल्म) (तलाश, गैंग्स ऑफ वासेपुर और कहानी के लिए भी) |
2012 | कहानी | आईबी ऑफीसर ए खान | |
पतंग | चक्कु | ||
पान सिंह तोमर | गोपी | ||
गैंग्स ऑफ वासेपुर - भाग 1 | फैजल खान | लायंस पसंदीदा अभिनेता | |
गैंग्स ऑफ वासेपुर - भाग 2 | फैजल खान | लायंस पसंदीदा अभिनेता | |
चिटगाँव | निर्मल सेन | ||
तलाश | तैमूर | सहायक अभिनेता के लिए एशियन फ़िल्म पुरस्कार | |
मिस लवली | सोनू दुग्गल | Theatrical release 2014 | |
2013 | आत्मा | अभय | |
बॉम्बे टॉकीज | पुरन्दर | ||
शॉर्ट्स | बिना नाम के | ||
लायर्स डाइस | नवाज़ुद्दीन | ||
मॉनसून शूटआउट | शिवा | ||
द लंच बॉक्स | शेख | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार | |
अनवर का अजब किस्सा | अनवर | ||
2014 | किक | शिव गजरा | |
2015 | बदलापुर | लियाक | |
बजरंगी भाईजान | चाँद नवाब | ||
माँझी - द माउंटेन मैन | दशरथ माँझी | ||
2016 | रमन राघव 2.0 | रमन्ना | |
तीन (ती३न) | फादर मार्टिन | ||
लायन | रामा | ऑस्ट्रेलियन / इंग्लिश फिल्म | |
फ्रीकी अली | अली | ||
2017 | हरामख़ोर | श्याम | |
रईस | एस पी जयदीप अंबालाल मजूमदार | ||
इन डिफेंस ऑफ फ्रीडम | सआदत हसन मंटो | लघु फ़िल्म | |
जग्गा जासूस | बशीर अलेक्जेंडर | अतिथि भूमिका | |
मॉम | दयाशंकर कपूर "डीके" | ||
मुन्ना माइकल | महिन्दर फौजी | ||
बाबूमोशाय बंदूकबाज़ | बाबू बिहारी | ||
The Maya Tape | Saurabh Tiwari | Completed | |
कार्बन (२०१७ फ़िल्म) | मंगल ग्रह का आदमी | लघु फ़िल्म | |
2018 | मुक्काबाज़ | स्वयं | 'मुश्किल है अपना मेल प्रिये' गाने में अतिथि भूमिका |
जीनियस | समर खान | ||
मंटो | सआदत हसन मंटो | ||
सेक्रेड गेम्स | गणेश गायतोंडे | ||
2019 | पेट्टा | सिंगार सिंह/सिंगारम् | तमिल फ़िल्म |
ठाकरे | बालासाहेब ठाकरे | ||
घूमकेतु | घूमकेतु | ||
फोटोग्राफ | |||
रात अकेली है | |||
2020 | बोले चूड़ियाँ |
Ankit Baiyanpuria: His age, biography, wealth, family background, and educational journey explained.
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD