loader
biography_img
  • October, 10, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

विशाल वीरू देवगन

अजय देवगन भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म ज़ख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

जीवन परिचय

प्रारम्भिक जीवन

अजय देवगन का जन्म २ अप्रैल,१९६९ को दिल्ली में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब से आते हैं। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फ़िल्मों के स्टंटमैन थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फ़िल्मों का निर्माण किया था। अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की।

परिवार

२४ फरवरी १९९९ को अजय ने अभिनेत्री काजोल संग सात फेरे ले लिये। पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी 1995 में प्रदर्शित फ़िल्म हलचल में नज़र आई थी। उनके दो बच्चे हैं। न्यासा जिसका जन्म २० अप्रैल २००३ को हुआ था और युग जिसका जन्म १३ सितम्बर २०१० को हुआ था।

करियर

शुरुआत (1991–99)

इन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1991 में शुरू की थी। अपनी इस शुरुआत से पहले ही इन्होंने अपने जन्म नाम, विशाल के स्थान पर अपने स्टेज नाम, "अजय" से बदल लिया, क्योंकि उनके अभिनेता के रूप में लांच होने से पहले ही उसी समय कई अन्य अभिनेता भी विशाल नाम से लांच हो रहे थे। इनमें मनोज कुमार के पुत्र भी शामिल थे। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फूल और कांटे से की, जिसके कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म में इनके साथ मधू ने काम किया था। इसके बाद इनकी अगली फिल्म जिगर (1992) थी, जिसमें इन्होंने करिश्मा कपूर के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म दिवाली के सप्ताहांत में रिलीज़ हुई और उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली सातवीं फिल्म बन गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल ₹7 करोड़ रुपये की कमाई की।

प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्र[2021] bhuj
2021राइज़ रौर रिवोल्टकैमियो रोल 
2020मैदानसैयद अब्दुल रहीम 
2020सूर्यवंशीबाजीराव सिंघम 
2020ताण्हाजीसूबेदार तानजी मालुसरे 
2019टोटल धमालगुड्डू 
2018रेडअमय पटनायक 
2018सिंबाबाजीराव सिंघम 
2017गोलमाल अगेनगोपाल 
2017बादशाहोभवानी सिंह 
2016शिवायशिवाय 
2016फितूरमोज़म 
2015दृश्यमविजय सालगांवकर 
2015अरे भाईस्वयं 
2014एक्शन जैक्सनVishy / जय 
2014सिंघम रिटर्नडीसीपी बाजीराव सिंघम 
2013सत्याग्रहमानव राघवेन्द्र 
2013हिम्मतवालारवि 
2012तेज़  
2011सिंघमबाजीराव सिंघम 
2008राजनीति  
2008संडेऐ सी पी राजवीर रंधावा 
2008महबूबाकरन 
2008यू मी और हमअजय 
2007राम गोपाल वर्मा की आगविरेन्द्र चवन (वीरू) 
2007हल्ला बोलअशफ़ाक/समीर ख़ान 
2007मिस्टर फ्रौड  
2007लन्दन ड्रीम्स  
2007कैशकरन / doc 
2007बेनाम  
2006ओमकाराओमकारा 'ओमी' शुक्ला 
2006गोलमालगोपाल 
2006द अवेकनिंग  
2005मैं ऐसा ही हूँइंद्रनील ठाकुर 
2005काल  
2005अपहरणअजय शास्त्री 
2005ब्लैकमेलशेखर मोहन 
2005शिकारगौरव गुप्ता 
2005ज़मीरसुरज़ 
2005इन्सान  
2005टैंगो चार्ली  
2004युवामाइकल मुखर्जी 
2004रेनकोट  
2004मस्तीइंस्पेक्टर सिकन्दर 
2004ख़ाकीयशवंत अंग्रे 
2004टार्ज़न द वण्डर कारदेवेन चौधरी 
2003भूतविशाल 
2003ज़मीन  
2003कयामत  
2003गंगाजलअमित कुमार 
2003परवानापरवाना 
2003चोरी चोरी  
2003एल ओ सी कारगिल  
2002कंपनी  
2002हम किसी से कम नहींराजा 
2002द लेजेंड ऑफ भगत सिंहभगत सिंह 
2002दीवानगीतरंग भारद्वाज 
2001ये रास्ते हैं प्यार के  
2001तेरा मेरा साथ रहेराज दीक्षित 
2001लज्जाफुलवा 
2000दीवाने  
2000राजू चाचा  
1999हम दिल दे चुके सनम  
1999गैर  
1999दिल क्या करेआनन्द किशोर 
1999तक्षकइशान सिंह 
1999होगी प्यार की जीतराजू 
1999कच्चे धागे  
1999हिन्दुस्तान की कसम  
1998प्यार तो होना ही थाशेखर 
1998ज़ख्मअजय बड़जात्या देसाई 
1998मेज़र साबवीरेन्द्र प्रताप सिंह 
1998सर उठा के जियोविशेष भूमिका 
1997इतिहासकरन 
1997इश्कअजय राय 
1996जानकरन 
1996दिलजलेश्याम 
1996जंगअजय बहादुर सक्सेना 
1995हकीकत  
1995गुंडाराज  
1995नाजायज़इंस्पेक्टर जय बख़्शी 
1995हलचलदेवा 
1994दिलवालेअरुण सक्सेना 
1994सुहाग  
1994कानूनविशाल 
1994विजयपथकरन 
1993प्लेटफॉर्मराजू 
1993बेदर्दीविजय सक्सेना 
1993दिव्य शक्ति  
1993संग्राम  
1993धनवानकाशीनाथ 
1993शक्तिमानअमर 
1993एक ही रास्ताकरन सिंह 
1993दिल है बेताबअजय 
1992जिगर'राजू' राज वर्मा 
1991फूल और काँटेअजय 

बतौर लेखक

वर्षफ़िल्म
2008यू मी और हम

बतौर निर्माता

वर्षफ़िल्म
2008यू मी और हम
2006द अवेकनिंग
2000राजू चाचा

बतौर निर्देशक

वर्षफ़िल्म
2008यू मी और हम
2016शिवाय

Get update sign up now !