मृणाल ठाकुर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी , तेलुगु , मराठी फिल्मों और भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में अभिनय करती हैं। वह कुमकुम भाग्य में बुलबुल के रूप में काफी लोकप्रिय हुई। उन्होंने तबरेज नूरानी और डेविड वोमार्क की 2018 में बनी फिल्म लव सोनिया में मुख्य भूमिका निभाई है।
मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के धुले में एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था । उन्होंने जलगाँव के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और मुंबई के पास वसंत विहार हाई स्कूल में पढ़ाई की । ठाकुर ने स्नातक किए बिना ही केसी कॉलेज छोड़ दिया क्योंकि वह उस समय टेलीविज़न करियर बना रही थीं।
कॉलेज में प्रवेश लेने के दौरान वह स्टार प्लस के धारावाहिक मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियाँ से पदार्पण किया था। उन्होंने मोहित सहगल के विपरीत गौरी भोसले के रूप में किरदार निभाया था। उसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के एक और धारावाहिक हर युग में आयेगा एक अर्जुन में एक पत्रकार की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने बरुन सोबती के साथ दो फूल चार माली नामक एक हिंदी नाटक में भी मेजबानी की थी, जिसे मनोज वर्मा और इस प्यार को क्या नाम दूं की टीम ने निर्देशित किया था। यह 20 अप्रैल 2013 को दुबई में हुआ था। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक कुमकुम भाग्य में अरजित तनेजा के विपरीत मुख्य भूमिका निभाई थी।
उन्होंने मराठी फिल्मों में भी जाने की कोशिश की। उन्होंने अब तक हेल्लो नंदन, विट्टी दंदु, सुरज्या और रंगकर्मी में अभिनय किया है। ठाकुर जो ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 फिल्म में मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थी। सुपर 30 जो पटना के विद्वान आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो हर साल आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए 30 योग्य, आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को सफलता के साथ प्रशिक्षित करते है। हालांकि मृणाल ठाकुर ने इसी वर्ष इंडो-अमेरिकन फिल्म लव सोनिया से डेब्यू किया। इस फिल्म में ठाकुर ने एक छोटा सा किरदार निभाया है जो वैश्विक स्तर के ह्युमन ट्रैफिकिंग के मुद्दे को बाहर लाती है। इसमें वो एक गांव की लड़की का किरदार निभाती है, जो फिल्म में ग्लोबल सेक्स के धंधे में फंस जाती है।
फिल्मों के अपने चयन पर, उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ अच्छी स्क्रिप्ट से जुड़ना चाहती हूं, एक सशक्त महिला की भूमिका निभाना चाहती हूं और देखना चाहती हूं कि वह क्या योगदान दे रही हैं।" ठाकुर ने ईस्टर्न आई की 2021 की टॉप 30 अंडर 30 ग्लोबल एशियन स्टार्स लिस्ट में 8वां स्थान हासिल किया। 2022 में, ठाकुर ने "ऑल अबाउट देम" के साथ मिलकर एक फ़ूड डोनेशन अभियान चलाया, जो एक संस्था है जो आवारा और सामुदायिक जानवरों की मदद करती है। ठाकुर कई ब्रांडों और उत्पादों के लिए एक सेलिब्रिटी एंडोर्सर हैं, जिनमें लक्मे और डुलक्स शामिल हैं ।
साल | शीर्षक | किरदार | भाषा |
---|---|---|---|
2014 | विट्टी दंदु | संध्या | मराठी |
सुरज्या | डॉ. स्वप्ना भोसले | ||
2018 | लव सोनिया | सोनिया | हिंदी |
2019 | सुपर 30 | रितु रश्मि | |
बाटला हाउस | |||
2024 | द फैमिली स्टार | तेलुगु |
टेलिविज़न | |||
---|---|---|---|
साल | शीर्षक | किरदार | चैनल |
2012–2013 | मुझसे कुछ कहती… ये खामोशियाँ | गौरी भोसले गायकवाड़ | स्टार प्लस |
2013 | हर युग में आयेगा एक अर्जुन | साक्षी | |
2014–2016 | कुमकुम भाग्य | बुलबुल अरोड़ा | ज़ी टीवी |
बॉक्स क्रिकेट लीग | खुद | कलर्स टीवी | |
2015 | नच बलिये 7 | खुद | स्टार प्लस |
2016 | सौभाग्य लक्ष्मी | नृत्य दर्शन | एंड टीवी |
तुयुल और एमबीए रीबोर्न | खुद | एनटीवी | |
2017 | नादीन | तारा | |
2019 | बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग | शिवगामी | नेटफ्लिक्स |
वर्ष | शीर्षक | गायक |
---|---|---|
2020 | "गल्लां गोरिया" | ध्वनि भानुशाली , ताज़ |
2021 | "बैड बॉय X बैड गर्ल" | निखिता गांधी, बादशाह |
2021 | "ऐसे ना छोरो" | गुरु रंधावा |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD