पायल घोष एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इन्होने हिन्दी, बंगाली और तेलुगू भाषा की फ़िल्मों में कार्य किया है।
उसने सेंट पॉल मिशन स्कूल कोलकाता अध्ययन किया और स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से राजनीति विज्ञान ऑनर्स में स्नातक किया। वर्तमान में, वह मुंबई में रह रही है और काम कर रही है।
इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत एक बंगाली फ़िल्म से की थी। जिसमें उन्होने एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का किरदार निभाया था। वह एक कनाडाई फ़िल्म में भी कार्य किया जिसमें वह एक विद्यालय की लड़की का किरदार निभा रहीं थी जिसे पड़ोस के घर के नौकर से प्यार हो जाता है। इसके पश्चात उनके परिवार को उनका फिल्मों में आना अच्छा नहीं लगा और इस कारण वह कलकत्ता से मुंबई आ गई और उन्हे चन्द्र शेखर येलेटी ने प्रयनम नामक फ़िल्म में उन्हे मुख्य किरदार की भूमिका में जगह दिया। इसके पश्चात कई और फिल्मों के पश्चात बॉलीवुड फ़िल्म फ्रीडम में 2012 को उन्हे लिया गया और इसके पश्चात वह पटेल की पंजाबी शादी में भी कार्य किया।
अप्रैल २०२० में पायल ने बताया की वो गरीब हो चुकी हैं और ऐसा जीवन व्यतीत कर रहीं है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी.
सितंबर 2020 में, घोष ने अनुराग कश्यप पर 2014 में उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और बताया की यह इल्ज़ाम उनको सरकार की आलोचना करने से रोकने का प्रयास है।
साल | फ़िल्म | भूमिका | भाषा: हिन्दी | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|---|
2008 | शार्प के पेरिल | Padme | अंग्रेज़ी | बीबीसी |
2009 | Prayanam | हरिका | तेलुगू | रिहा |
2010 | Varshadhaare | Mythili | कन्नड़ | रिहा |
2011 | Oosaravelli | चित्रा | तेलुगू | रिहा |
2011 | श्री रास्कल | Soundariya | तेलुगू | रिहा |
2017 | पटेल की पंजाबी शदी | पूजा | हिन्दी | रिहा |
टीबीए | कोई जाने ना | टीबीए | हिन्दी | फिल्माने |
साल | प्रदर्शन | चरित्र |
---|---|---|
2016 | साथ निभाना साथिया | राधिका |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD