टाइगर श्रॉफ़ (जय हेमन्त श्रॉफ़) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया , फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने ₹1 अरब (US$14.6 मिलियन) कमाए है।
टाइगर श्रॉफ का जन्म ०२ मार्च १९९० को जैकी श्रॉफ के घर हुआ ,इनके बचपन का नाम जय हेमन्त श्रॉफ़ था जो बाद में बदल दिया। इनके पिता का नाम जैकी श्रॉफ है जो कि स्वयं फ़िल्म अभिनेता है और माता का नाम आयेशा दत्त है। टाइगर अपनी बहिन कृष्णा श्रॉफ से तीन साल बड़े है। श्रॉफ गुजराती वैश्य बनिया परिवार से है। और अगर ममेरे रिश्ते के हिसाब से देखें तो बंगाली है।
इन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे ,मुम्बई से की थी फिर बाद में एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ना शुरू किया। श्रॉफ ने धूम ३ फ़िल्म में आमिर ख़ान का अच्छी बॉडी बनाने में मदद की थी। इन्होंने मार्शल आर्ट में कई डिग्रीयां ली है।
सितम्बर २००९ में श्रॉफ ने कहा था की वो फ़ौजी धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाएंगे I जनवरी २०१० में एक रिपोर्ट के अनुसार सुभाष घई हीरो १९८३ की पुनर्निमित फ़िल्म करेंगे जिसमें टाइगर को मौका मिल सकता है। लेकिन टाइगर श्रॉफ ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। अंततः जून २०१२ में श्रॉफ ने साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म हीरोपंती के लिए हस्ताक्षर कर दिए थे जो कि टाइगर की पहली फ़िल्म थीं। हीरोपंती जो कि २३ मई २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। उस फ़िल्म में टाइगर की को-स्टार कृति सैनॉन थी।
टाइगर श्रॉफ नृत्य तथा अपने करतब अर्थात स्टंट काफी अच्छे से करते है , हीरोपंती तथा बागी दोनों फ़िल्मों में देखने को मिला है। इस कारण बॉलीवुड हंगामा टीवी के तरुण आदर्श ने इन्हें [टाइगर रजिस्टर्स एन इम्पेक्ट इन सेवरल सीक्वेंस] कहा है। इनकी लेटेस्ट फ़िल्म बागी जिसका निर्देशन भी साजिद नाडियाडवाला ने किया है जो कि १०० करोड़ के क्लब में शामिल हुई। टाइगर रेमो डीसूजा की आने वाली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ थे ईयर २ में भी नज़र आएंग
वर्ष | फ़िल्म | किरदार | निर्देशक |
---|---|---|---|
2014 | हीरोपंती | बब्लू | शब्बीर खान |
2016 | बागी | रॉनी | शब्बीर खान |
ए फ़्लाइंग जट्ट | अमन/फ़्लाइंग जट्ट | रेमो डीसूजा | |
2017 | मुन्ना माइकल | मुन्ना | शब्बीर खान |
2018 | बाग़ी २ | रॉनी | अहमद खान |
2019 | स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 | रोहन | पुनीत मल्होत्रा |
वॉर | खालिद | सिद्धार्थ आंनद | |
2020 | बाग़ी 3 | रॉनी | अहमद खान |
2021 | हीरोपंती 2 | बब्लु | |
2023 | गणपत: चैप्टर 1![]() | गणपत | |
2024 | BMCM![]() | ||
रेंबो![]() | |||
2025 | बाग़ी 4![]() | रोनी |
नाम | साल | तथ्य |
---|---|---|
"ज़िंदगी आ रहा हूँ मैं" | २०१५ | आतिफ़ असलम द्वारा गाया गया और अमाल मलिक द्वारा रचित। |
"चल वहां जाते है" | २०१५ | अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया और अमाल मलिक द्वारा रचित। |
"बेफ़िक्रा" | २०१६ | मीत ब्रदर्स और अदिति सिंह शर्मा के द्वारा गया गया और मीत ब्रदर्स द्वारा रचित। |
वर्ष | पुरस्कार | श्रेणी | चलचित्र | नतिजा | ||
---|---|---|---|---|---|---|
२०१४ | स्टारडस्ट अवार्ड | सुपरस्टार ऑफ़ टुमरो - पुरुष | हीरोपंती | जीत | ||
२०१५ | बिग स्टार इन्टरटेन्मेन्ट अवार्ड | मोस्ट एंटरटैनिंग एक्टर- पुरुष | हीरोपंती | जीत | ||
२०१५ | आइफा अवार्ड | स्टार डेब्यु ऑफ़ द इअर | हीरोपंती | जीत | ||
२०१५ | लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड | मोस्ट प्रोमोसिंग न्यु कमर - पुरुष | हीरोपंती | जीत | ||
२०१५ | स्टार गिल्ड अवार्ड | स्टार गिल्ड उत्कृष्ट पुरुष कलाकार | हीरोपंती | उत्कृष्ट पुरुष कलाकार | हीरोपंती | नामित |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD