loader
biography_img
  • September, 14, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

नीता मुकेश अंबानी

नीता मुकेश अंबानी एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पुत्रवधु हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं।

उनको श्री चंद्रशेखरेन्द्र सरस्वती विश्व महाविधालय (एससीएसवीएमवी यूनीवर्सिटी) कांचीपुरम से डाक्टरेट की उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हे शिक्षा, समाज सेवा और मानव प्रेम के लिए मिली हैं।

नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के "दृष्टि" नामक समाज सेवी संस्था से भी जुड़ी हैं।

समाज कल्याण के कार्यों हेतु इन्होने वर्ष 2010 में रिलायंस फाउंडेशन नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की है। यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और खेल की सुविधाएँ मुहैय्या कराई जाती हैं। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी इस ट्रस्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों जैसे- जम्मू-कश्मीर, चेन्नई, गुजरात में बेहतरीन सेवाएं दी हैं।

रिलायंस फाउंडेशन के अतिरिक्त देश में शिक्षा व्यवस्था के सुधार हेतु इन्होने सबके लिए शिक्षा (Education For All -EFA) की शुरुआत की है। इस अभियान ने अभी तक देश के 70000 गरीब बच्चों को शिक्षा मुहैय्या कराई जा चुकी है।

जन्म और शुरूआती शिक्षा

नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1964 को मुंबई के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता बिडला की एक कंपनी में उच्चाधिकारी थे। नीता को भारतीय क्लासिकल डांस में शुरू से ही काफी रूचि थी और वे इस में ही अपना कैरियर बनाना चाहती थी जब कि उन की मां उन्हे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना चाहती थीं। उनकी उच्च शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकॉनामिक्स से हुई है।

नीता प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। कॉलेज के दिनों में वह स्टेज परफॉरमेंस भी दिया करती थीं। आज भी वे प्रतिदिन डांस का अभ्यास जरूर करती हैं।

कैरियर

नीता को शिक्षण कार्य से गहरा लगाव रहा है। शादी के बाद उन्होंने प्राथमिक शिक्षिका के रूप में पढ़ाना शुरू किया। बाद में पातालगंगा में ग्रामीण बच्चों को पढाने के लिए एक छोटे से स्कूल की शुरुआत की। ऐसा ही दूसरा स्कूल जाम नगर में खोला।

नीता के नेतृत्व में धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना जून 2003 में की गयी। यह स्कूल मुंबई के कुछ चुनींदा और बेहतरीन स्कूलों में शुमार है। भारत में यह उन 37 गिने चुने स्कूलों में शामिल है जो देश में प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल बेक्केलॉरेट प्रोग्राम" उपलब्ध कराते हैं। नीता धीरूभाई फाऊंडेशन की भी मुखिया हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज और युएनएआईडीएस के एड्स इनिशीएटिव का भी हिस्सा हैं। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक और धर्मार्थ से जुड़े कार्यों को देखती हैं।

पुरस्कार और उपाधियां

  • उन्हे 2005 में इंटरनेशनल वुमन डे पर भारत नारी शक्ति संगठन की ओर से समाज सेवा विश्व भूषण की उपाधि भी मिल चुकी हैं।
  • उन्हें एआईएमए की तरफ से 2012 का कारपॉरेट सिटिजन ऑफ द इअर का पुरस्कार मिल चुका है।

Get update sign up now !