लैरी एलिसन अमेरिकी अरबपति और निवेशक हैं। वह अमेरिकी कंप्यूटर प्रौद्योगिकी कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं।
जून 2023 में, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा उन्हें $135 अरब की अनुमानित संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। वह हवाई द्वीपसमूह के छठे सबसे बड़े द्वीप लानई में 98% हिस्सेदारी रखते हैं। बाक़ी का 2% सरकार के पास है।
लैरी का जन्म 17 अगस्त 1944 को न्यूयॉर्क शहर में एक अविवाहित यहूदी मां फ्लोरेंस स्पेलमैन के घर हुआ था। उनके असल पिता इतालवी-अमेरिकी थे जो संयुक्त राज्य की सेना में पायलट थे। नौ महीने की उम्र में एलिसन को निमोनिया हो गया था। उनकी माँ ने उन्हें अपने रिश्तेदारों को गोद लेने के लिए दे दिया। 48 साल की उम्र तक वह अपनी असल मां से दोबारा नहीं मिले।
1970 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एम्पेक्स नमक कंपनी में काम किया। वहां वह आईबीएम के लिए रिलेशनल डेटाबेस बना रहे एडगर एफ. कॉड के शोध से प्रभावित हुए। इसके बाद 1977 में उन्होंने अपने भागीदारों के साथ मिलकर ओरेकल कंपनी की स्थापना की। बाद में ओरेकल मध्य और निम्न-रेंज सिस्टम के लिए एक सफल डेटाबेस विक्रेता बन गई। इसके कारण लैरी को फोर्ब्स द्वारा सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया जाने लगा।
यूरोपीय संघ ने 21 जनवरी 2010 को ओरेकल द्वारा सन माइक्रोसिस्टम्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। इस अधिग्रहण से ओरेकल को लोकप्रिय माई एसक्यूल डेटाबेस का नियंत्रण भी मिल गया। उनकी ओरेकल कॉर्पोरेशन में 42.9% की हिस्सेदारी है।
1997 में, एलिसन को अमेरिकन एकेडमी ऑफ अचीवमेंट का गोल्डन प्लेट अवार्ड मिला ।
2013 में, एलिसन को बे एरिया बिजनेस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था।
2019 में, यूएससी के लॉरेंस जे. एलिसन इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव मेडिसिन ने एलिसन को वर्षों से उनके उदार समर्थन की मान्यता में पहले रिबेल्स विद ए कॉज़ अवार्ड से सम्मानित किया।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD