गौतम सिंघानिया एक भारतीय उद्योगपति हैं। वो रेमंड समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष हैं। उन्हें पेरिस में आयोजित एफआईए एनुअल जनरल असेंबली की बैठक के दौरान वर्ल्ड मोटर स्पोर्ट्स काउंसिल का सदस्य चुना गया। इस बैठक में 22 नामांकित सदस्यों में से कुल 14 सदस्यों को चयनित किया गया जिसमें वे भी शामिल हैं। इस पद पर उन्होंने सहारा फोर्स इंडिया के बॉस विजय माल्या का स्थान ग्रहण किया है।
जनवरी 2019 में गौतम सिंघानिया ने कंपनी में सारे पदों से इस्तीफा दे दिया था, ऐसा करने का बड़ा कारन पिता से चल रहा विवाद था |
2021 में मौजूदा सदस्यों के लिए आरक्षित (WMSC) डब्ल्यूएमएससी की 14 सीटों के लिए हुए चुनावों में गौतम सिंघानिया हार गए थे | यह ऐसा पहली बार था जब भारत ने तीन दशकों से अधिक समय में पहली बार एफआईए (FIA) की शक्तिशाली विश्व मोटर स्पोर्ट काउंसिल (WMSC) में अपनी सीट खो दी है |
उनका जन्म एक उद्यौगपति घराने में हुआ। उनके पिता का नाम विजयपत सिंघानिया और माँ का नाम आशाबाई सिंघानिया है।
शेरिल सैंडबर्ग
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD