loader
biography_img
  • October, 05, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

मार्क क्यूबन

मार्क क्यूबन एक अमेरिकी व्यवसायी, फिल्म निर्माता, निवेशक, परोपकारी, टेलीविजन हस्ती और लेखक हैं। वे डलास मावेरिक्स के मालिक हैं। 2929 एंटरटेनमेंट में उनका सह-स्वामित्व है। उन्होंने एबीसी रियलिटी टेलीविजन शृंखला शार्क टैंक में मुख्य किरदार "शार्क" की भूमिका निभाई है।

प्रारंभिक जीवन

क्यूबन का जन्म पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में हुआ था। उनके पिता का नाम नॉर्टन क्यूबन था। वे ऑटोमोबाइल का सामान बनाने (अपहोल्स्टर) का कार्य करते थे। क्यूबन ने अपनी माँ, शर्ली का ज़िक्र "हर दूसरे सप्ताह एक अलग नौकरी या अलग करियर लक्ष्य" वाली महिला के रूप में किया है।

क्यूबन ने पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक छात्र के रूप में दाखिला लिया, जहाँ वे पाई लैम्ब्डा फी बिरादरी में शामिल हो गए। क्यूबाई यहूदी हैं। उनका पिट्सबर्ग के एक उपनगर माउंट लेबनान में एक यहूदी मज़दूर-वर्ग परिवार में पालन-पोषण हुआ। रूस से प्रवास के बाद उनके दादा ने अपना उपनाम "चेबेनिस्की" से बदलकर "क्यूबा" कर लिया था। मार्क के भाई ब्रायन के अनुसार, उनके नाना-नानी रोमानियाई यहूदी अप्रवासी थे। हालाँकि मार्क ने दावा किया है कि उनकी नानी लिथुआनियाई थीं।

व्यवसाय

क्यूबन ने पहली बार 12 साल की उम्र में व्यवसाय के क्षेत्र में में कदम रखा। महँगे स्नीकर्स (एक प्रकार के जूते) की एक जोड़ी का भुगतान करने के लिए उन्होंने कचरे के थैले बेचे। कुछ साल बाद उन्होंने टिकटें और सिक्के बेचकर पैसे कमाए।

side_img

इंग्लिश क्रिकेटर (विकेटकीपर, बल्लेबाज)

जॉनी बैरस्टो : आयु, जीवनी, करियर, उपलब्धियां और व्यक्तिगत जीवन

Read More

Get update sign up now !