loader
biography_img

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव (जन्म 2 फरवरी 1979) जिनको निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। श्री दिनेश लाल यादव जी आजमगढ़ से उपचुनाव में जीत हासिल करके वहां से सांसद बने दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। और वहाँ से उन्होंने 2022 के उपचुनावो मे जीत हासिल कि हैं, और वो वहां के सांसद हैं।

विवादों में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर बहुत पहले से गन्दी फिल्म इंडस्ट्री का तमगा लगा हुआ है। एक बार एक पत्रकार को फोन पर गाली देने और जान से मार देने की धमकी देने व अपशब्द बोलने के मामले में दिनेश लाल यादव निरहुआ विवादों में फस चुके है, निरहुआ को कानूनी प्रकियाओं का भी सामना करना पड़ा था।

फिल्में

  • निरहुआ रिक्शावाला
  • निरहुआ हिंदुस्तानी
  • पटना से पाकिस्तान
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
  • काशी अमरनाथ
  • निरहुआ चलल लंदन
  • शेर-ए-हिन्दुस्तान
  • ब‌‌ॉर्डर
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 3
  • निरहुआ चलल ससुराल
  • निरहुआ चलल ससुराल 2
  • बिंदेशिया
  • सात सहेलियां
  • कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल

side_img

क्रिकेटर (गेंदबाज)

केशव महाराज : आयु, जीवनी, करियर, उपलब्धियां और व्यक्तिगत जीवन

Read More

Get update sign up now !