सतनाम सिंह भमरा भारतीय मूल के पेशेवर बासकटबाल खिलाडी हैं जिनका अम्रीका की "राष्ट्रीय बासकटबाल असोसिएशन"(NBA) में 25 जून 2015 को चयन हुआ है। वह इस प्रतिष्ठ टीम में चुने जाने वाले पहले भारती खिलाडी हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1995 को भारत के पंजाब राज्य के जिला बरनाला के बल्लो के गाँव में हुआ। श्री भमरा की उचाई 7 फुट 2 इंच है। उन्होंने 2010 में वो अम्रीका चले गए थे। 2014-15 में आई.एम्.जी. अकेडमी की तरफ से (IMG Academy) खेलते हुए 20 मिन्ट में प्रति गेम औसत 9.2 पॉइंट्स,8.4 रिबोंड 2.2 ब्लोक बनाए।
सतनाम सिंह भमरा का जन्म भारतीय पंजाब के बल्लो के गाँव के एक सिख परिवार में हुआ। उनके पिता श्री बलबीर सिंह 2 एकड़ जमीन वाले और आटा चक्की का काम करने वाले एक किसान हैं। भमरा के शरीर की तेजी से बढ़ रही लम्बाई को सरे गाँव ने भांप लिया था। 9 वर्ष की आयु में ही वो 6 फुट 2 इंच लम्बे हो गए थे। इसको देखते हुए परिवार ने उनको लुधिअना की " लुधिअना बासकटबाल अकेडमी" में दाखिल करवा दिया था।
अप्रैल 2015 में भमरा 2015 ऐनबीए ड्राफ्ट (NBA Draft). के लिए चुन लिए गए जब उन्हें खेलने के लिए कोई और वजीफा प्राप्त नहीं था। और इसके बाद वो ऐसी प्रतिष्ठ खेल संसथान में चयन प्राप्त करने वाले पाहिले भारतीय बन गए। जिन्होंने बिना किसी कालेज के या बिना विदेशी खिलाडी की पहिचान इस चयन में कामयाबी हासिल की।
उन्होंने [भारतीय राष्ट्रीय बासकटबाल टीम]] की 2011 फीबा चेम्पियनशिप ਅਤੇ 2013 फीबा एशियन चेम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD